फिल्मी अंदाज में आए लुटेरे: बदमाशों ने की व्यापारी को रोकने की कोशिश, न रुकने पर मारीं गोलियां और रुपये छीन हुए फरार
घटना कटघर थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट और काशीपुर तिराहे के बीच हुई। व्यापारी के पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। व्यापारी ने अपनी बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी। व्यापारी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर 73 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय व्यापारी रामपुर से बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, व्यापारी दानिश (35) पुत्र अंसार अहमद रामपुर जनपद के गंज थाना क्षेत्र में डूमेला रोड का रहने वाला है। उसका बुर्के का व्यापार है। दानिश बुर्के की कढ़ाई व बुनाई मुरादाबाद के कारीगरों से कराते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह व्यापार के सिलसिले में रुपये पहुंचाने मुरादाबाद जा रहे थे। शनिवार शाम करीब चार बजे इनकी बाइक कटघर क्षेत्र में जीरो प्वाइंट और काशीपुर तिराहे के बीच आर्य भट्ट स्कूल के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आ गई। जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने तमंचा दिखाकर व्यापारी की बाइक रुकवाने की कोशिश की। व्यापारी ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी। जिसमें एक गोली दानिश के सीने और पेट के बीच में लगी। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गए।
इसके बाद बदमाश उनकी जेब से 73 हजार रुपये लूट कर भाग गए। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह और कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।