फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mischief arrested

डकैती में फरार चल रहे बीस हजार के ईनामी बदमाश को पाकबड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
mischief arrested
पाकबड़ा। करनपुर गांव में किसान के घर डकैती करने की घटना में फरार चल रहे बीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी किसान रजाबुल हसन के घर छह हथियारबंद बदमाशों ने 21 जनवरी की रात को हमला बोल दिया था। बदमाश घर के लोगों को बंधक बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये का माल लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस नूरुल हसन, नबी और हसन निवासीगण ग्राम महलोली थाना कुंदरकी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। गिरफ्तार किये गये लोगों ने खुलासा किया था की डकैती की वारदात को अंजाम किसान रजाबुल के रिश्तेदार बिलाल ने ही एक करोड़ रुपये मुआवजे की राशि लूटने के लिए कराया था। उसी ने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने बिलाल को भी पकड़कर जेल भेज दिया था। डकैती में अहम भूमिका निभाने वाला तौफिक अंसारी पुत्र रशीद अंसारी निवासी महलोली थाना कुंदरकी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की तौफीक पुत्र रशीद अंसारी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिले है। डकैती में गई रकम भी उससे बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश को आज जेल भेज दिया है। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed