{"_id":"5e01f97a8ebc3e87a10dff6a","slug":"minor-girl-assaulted-by-maulana-in-amroha-district-crime-with-woman-up-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मदरसे में मौलाना ने छात्रा से किया दुष्कर्म, सूचना मिलते ही परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मदरसे में मौलाना ने छात्रा से किया दुष्कर्म, सूचना मिलते ही परिजनों के उड़े होश
Tue, 24 Dec 2019 05:11 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खबर है कि गांव के आवासीय मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी मौलाना फरार है। बताया गया कि घटना 20 दिसंबर की रात की है। शिकायत में कहा गया है कि मौलाना ने बहला-फुसलाकर छात्रा से मदरसे के दूसरे कमरे में दुष्कर्म किया। 23 दिसंबर देर शाम को पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बेटी के साथ मदरसे में दुष्कर्म होने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन