{"_id":"5dd7c0be8ebc3e54cf09cad8","slug":"minister-sardar-baldev-singh-aulakh-checks-the-quality-of-mid-day-meal-and-ate-food-with-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने मिड डे मील की गुणवत्ता चेक कर बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने मिड डे मील की गुणवत्ता चेक कर बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना
Fri, 22 Nov 2019 04:34 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 22 Nov 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ खाना खाते राज्यमंत्री औलख सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने रामपुर के सैदनगर ब्लॉक के मॉडल स्कूल हजरत पुर में वहां से गुजरते वक्त औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल पहुंचकर विद्यालय के स्टाफ को देखा हालांकि समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। उसके पश्चात बारी बारी से सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर का निरीक्षण किया और बच्चों से किताब पढ़वाई, पहाड़े सुने, बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे, जवाब बताने पर बच्चों की सराहना भी की।
उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश के भविष्य निर्माता हो और जब आप लोग मजबूत होंगे यानी कि हमारी नींव मजबूत होगी तभी हमारा देश मजबूत होगा और देश एक सशक्त कंधों पर मजबूती से खड़ा हो सकेगा, विद्यालय में बच्चों ने उनको अपने हाथ से बनाए हुए मॉडल भी दिखाएं।
वहीं राज्य मंत्री ने शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा शौचालय का प्रयोग स्वयं करके देखा उसके उपरांत 12:00 बज गए थे और जैसे ही इंटरवल हुआ। तब उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील ग्रहण किया। मिड डे मील मीनू के अनुसार बना था, शुक्रवार के मीनू में तहरी थी तो उन्होंने सभी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर तहरी खाई।
विज्ञापन
खाने की गुणवत्ता चेक की उसके पश्चात हजरत पुर के ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी, ग्रामीणों ने कहा कि हजरत पुर की बस्ती, आठ किलोमीटर दूर स्थित तहसील टांडा के ग्राम बैजना के प्रधान के अंतर्गत आती हैं जो कि काफी दूर पड़ता है इस पर उन्होंने उनकी इस समस्या को हल करने का आश्वासन दिया इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।