फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister of State for Health found the lock hanging on the dialysis unit

स्वास्थ्य राज्यमंत्री को डायलिसिस यूनिट पर लटका मिला ताला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Health found the lock hanging on the dialysis unit
चंदौसी (संभल)। चंदौसी सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रभारी, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को डायलिसिस यूनिट पर ताला लगा मिला। दरवाजे के आगे टाइल्स बिछी नहीं मिली। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उन्हें मरीज नहीं मिले। उन्होंने मात्र 4 मिनट में मेले के 20 स्टॉलों का निरीक्षण और आयुष्मान योजना के दो लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देने में लगाए। इसके बाद महिला विंग में निरीक्षण करके पत्रकारों से बिना
विज्ञापन

बात किए ही चले गए।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का रविवार को आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय पीएचसी पर लगाया जाता है। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के आने के उपलक्ष्य में सीएचसी चंदौसी में भी रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व विभाग की अन्य योजनाओं के 20 से अधिक स्टॉल मेले में लगाए थे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह दोपहर में 2.29 बजे सीएचसी पहुंचे। परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए लगे स्टॉल पर डीएम व सीएमओ के कहने पर दो लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी दिए। वे मात्र चार मिनट में ही 2.33 बजे स्वास्थ्य मेले से चले गए।
विज्ञापन

अस्पताल की महिला विंग का निरीक्षण करना था, पर डीएम के कहने पर डायलिसिस यूनिट देखने आगे बढ़ गए। वहां यूनिट के गेट पर ताला लगा मिला। सीएमओ भी वहां बगले झांकते नजर आए। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने डायलिसिस यूनिट का गेट दूसरी तरफ होने और गेट के आगे टाइल्स न बिछी होने पर चिंता जताई। डीएम मनीष बंसल ने कार्यदायी संस्था पर बजट अवशेष होने की बात कहकर टाइल्स बिछाए जाने का काम कराने का आश्वासन दिया। वहां से महिला विंग में भी निरीक्षण में तीन मिनट लगाए। किसी भी भर्ती मरीज से कोई जानकारी नहीं ली। जाते समय मीडिया ने जिला प्रभारी मंत्री से निरीक्षण के बारें में जानकारी चाही, तो बिना कोई जवाब दिए बहजोई मीटिंग के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के समय डीएम मनीष बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पालिकाध्यक्ष इंदूरानी, जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, धीरेंद्र यादव, कमल सिंह कमल, गिरीश रतन, एसडीएम राजपाल सिंह, सीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई, अन्य अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed