{"_id":"62fb33096eec1057ac63d1e6","slug":"milk-van-fell-on-railway-track-after-breaking-bridge-railing-rail-traffic-disrupted-for-four-hours-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी मिल्क वैन, चार घंटे बाधित रहा रेल यातायात, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी मिल्क वैन, चार घंटे बाधित रहा रेल यातायात, दो घायल
Tue, 16 Aug 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
रामपुर में मंगलवार तड़के एक मिल्क वैन रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर अपलाइन पर गिर गई। इस दौरान मुरादाबाद की ओर जा रही एक एक्स्प्रेस ट्रेन भी आ गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन रोकी।
विज्ञापन
ट्रैक पर गिरी मिल्क वैन को हटाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के सिविल लाइंस थाना इलाके में मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुरादाबाद की ओर से आ रही एक मिल्क वैन रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर अपलाइन पर गिर गई। इस दौरान मुरादाबाद की ओर जा रही एक एक्स्प्रेस ट्रेन भी आ गई। इस दौरान मिल्क वैन गिरने के कारण रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई में फाल्ट के कारण ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक ले लिए।
जिससे ट्रेन मिल्क वैन से टकराने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में मिल्क वैन में सवार हेल्पर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर रेलवे अधिकरी, जीआरपी और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गए।
मिल्क वैन को ट्रैक से हटवाया गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे के करीब हुआ। बदायूं जनपद के रहने वाले मिल्क वैन चालक पवन कुमार, मिल्क वैन को लेकर गजरौला से रामपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ अलीगढ़ जनपद के सिहारी नगरिया निवासी हेल्पर धर्मेंद्र और लेबर के रूप में काम करने के लिए संभल जनपद के गुन्नौर निवासी जोगेंद्र सिंह भी थे। इस दौरान आश्रम पद्धति स्कूल के सामने बने पुल पर मिल्क वैन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर गई।

पुलिस प्रारंभिक रूप से हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बता रही है। जैसे ही मिल्क वैन ट्रैक पर गिरी इसी दौरान लखनऊ से चंड़ीगढ़ जा रही लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी आ गई। हालांकि मिल्क वैन गिरने की वजह से रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन भी टूट गई, इस कारण ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और इंजन में बिजली की आपूर्ति बंद होने के कारण ट्रेन रूक गई।
हादसे की सूचना से रेलवे, पुलिस और जीआरपी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीओ जीआरपी देवीदयाल, सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी भी पुलिस और जीआरपी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कंट्रोल रूम को मैसेज कर ट्रेनों का संचालन रूकवाया गया।
इसके बाद मिल्क वैन को क्रेन मंगवाकर ट्रैक से हटवाया गया। इस दौरान करीब चार घंटे रेल यातायात बंद रहा। इसके बाद अपलाइन पर मरम्मत कार्य चालू रखते हुए डाउनलाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। सबसे पहले नौचंदी एक्सप्रेस को डाउन लाइन से गुजारा गया। इस दौरान करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।