{"_id":"6ac95cc7866f5a8e770ed492","slug":"metal-traders-shop-and-warehouse-raided-gst-evasion-detected-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1012818-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मेटल कारोबारी की दुकान और गोदाम में छापा, जीएसटी चोरी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मेटल कारोबारी की दुकान और गोदाम में छापा, जीएसटी चोरी पकड़ी गई
विज्ञापन
स्टॉक में एक करोड़ का टर्न ओवर मिला, 15 लाख रुपये जमा किया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीम ने कोठीवाल नगर एवं स्थित मेटल एवं स्क्रैप कारोबारी की दुकान और गोदाम पर छापा मारकर 12 घंटे तक छानबीन की। जांच के दौरान जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर कारोबारी ने तत्काल 15 लाख रुपये जमा कर दिए। इस मामले में अभी कारोबार की जांच जारी है। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड - 1 अशोक कुमार सिंह को डाटा विश्लेषण के दौरान मेटल और स्क्रैप कारोबारी के बारे में जीएसटी चोरी की जानकारी मिली थी।
इसी आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने जांच के लिए टीमें गठित की। सूचना के आधार पर राज्य कर विभाग की टीमों ने मेटल एवं स्क्रैप कारोबारी के कोठीवाल नगर स्थित दुकान और लाजपतनगर स्थित गोदाम की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कारोबारी ब्रास, एल्युमिनियम और कॉपर स्क्रैप के साथ ब्रास डस्ट का काम करते हैं। टीम ने शुक्रवार को भी स्टॉक का मिलान किया। जांच के दौरान एक करोड़ का टर्न ओवर पाया गया लेकिन कुछ माल का हिसाब नहीं मिल रहा था। इस मामले मे जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आने पर कारोबारी ने 15 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। अभी कारोबारी के अन्य अभिलेखों की जांच चल रही है। विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने पर मिल सकेगी। ब्यूरो