फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mery xmus

चरनी में आया तारनहारा, जगत में फैला उजियारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
mery xmus
पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च क्रिसमस के मौके पर एक दूसरे से गला मिलती युवतियां।
मुरादाबाद। क्रिसमस का पर्व महानगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। चर्चों में जाकर मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना की। गीत गाए और प्रभु यीशु के संदेशों को सुना। पादरी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में खुशियों की सौगात लेकर आए। प्रभु का संदेश है कि हम सभी लोग प्रेम, सौहार्द, शांति और भाईचारे की भावना के साथ जीवन-यापन करें।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे से कैंप फायर सर्विस की गई। चर्च के सभी बच्चों ने क्रिसमस कैरल्स गाए। पास आओ विश्वासियो आनंद करते आओ, चरनी में आया तारनहारा आदि गीत सुनाए। रात दस बजे वर्शिप सर्विस की गई। 12 बजे प्रभु यीशु ने जन्म लिया। पटाखे फोड़कर और केक काटकर जश्न मनाया गया। पादरी ब्रजेश मैंसल ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर संदेश दिया कि प्रभु यीशु संसार में किसी धर्म की स्थापना करने नहीं, बल्कि जीवन देने आए। पापों से मुक्ति दिलाने आए। बाइबिल में लिखा है कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकमात्र पुत्र जगत को दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास लाए, वह मृत्यु से भयभीत न हो और अनंत जीवन पाए। प्रभु यीशु पापों से मुक्ति दिलाने आए और सारे जगत केपापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर अपना बलिदान दे दिया। इस दौरान पादरी अनिल सी लाल, पादरी रोहित मैसी, पादरी अर्नेस्ट मार्क, अंतिम सिंह, दीपक कंफर्ट, रवि जान, राबिन सिंह, सैमसन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट पाल चर्च सिविल लाइंस में क्रिसमस पर वर्शिप सर्विस हुई। चर्च में प्रार्थना, बाइबल का पाठ और प्रभु के संदेशों को सुनाया गया। पादरी संतोष पांडेय ने कहा कि अंधकार और ज्योति का मेल नहीं हो सकता है। प्रभु यीशु ज्योति हैं, इसलिए पूरी दुनिया से अंधकार को समाप्त करने के लिए आते हैं। एक-दूसरे के गले मिलकर सभी ने शुभकामनाएं दीं। गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टाउनहाल में प्रभु यीशु का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। रात 11 बजे वाच नाइट सर्विस की गई। प्रभु के जन्म पर केक काटा गया। एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। चर्च के अंदर विशेष सजावट फूल-मालाओं के अलावा पेपर डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री, स्टार आदि से की गई। बहुत अच्छी चलती हुई चरनी सजाई। उसमें ज्योतिषी, गड़रिए के आने का सीन दिखाया गया। पादरी डेनियल मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म दुनिया के उद्धार के लिए हुआ था। उन्होंने समस्त मानव जाति के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मनुष्यों को ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सेंट एंथनी चर्च में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पादरी जेम्स बर्नार्ड ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को प्रेम की आवश्यकता है। वर्तमान में व्यक्ति बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करता है। हमें अपने आस-पास रहने वाले लोगों से प्रेम करना चाहिए। प्रभु यीशु को अपने अंदर लाना है तो हमें विनय, विनम्रता, सहनशीलता और मिलनसार बनना होगा। इस दौरान विभिन्न गीतों का आयोजन किया गया। बारादरी रोड पर स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च दांग, साल्वेशन आर्मी चर्च कांठ रोड में क्रिसमस पर्व पर पहुंचे मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की।

खूब की खरीदारी
क्रिसमस पर चर्च में विशेष प्रार्थना और संदेश के बाद सभी ने मिलकर जश्न मनाया। वहीं, किसमस पर चर्च के बाहर सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों ने लेकर बड़ों ने खूब चाट-पकौड़ी का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed