{"_id":"63729688e0ed1269630c97ff","slug":"merrut-reason-first-in-kusti-city-news-mbd4473460185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती में मेरठ मंडल की दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती में मेरठ मंडल की दबदबा
विज्ञापन
मुरादाबाद। 66वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन मेरठ मंडल का दबदबा रहा। 55 और 57 भार वर्ग में मेरठ मंडल की बालिका खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। जबकि 50 किग्रा भार वर्ग में सहारनपुर और 53 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी मंडल की बालिका खिलाड़ी विजेता रहीं। बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने मुकाबले खेले लेकिन उनके फाइनल कल और परसों होंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। बालिका फ्री स्टाइल कुश्ती सीनियर 57 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल की स्वाति प्रथम, आगरा मंडल की शिल्पी द्वितीय, गोरखपुर मंडल की अर्पिता सरोज तृतीय और अलीगढ़ मंडल की पायल भी तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका ग्रीको रोमन सीनियर वर्ग 55 किग्रा भार में मेरठ मंडल की गामिनी प्रथम, अयोध्या की रागिनी पासवान द्वितीय, गोरखपुर की खुशी परिहार तृतीय और सहारनपुर मंडल की दीपाली भी तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग ग्रीको रोमन 53 किग्रा में वाराणसी की गुड़िया यादव प्रथम, मेरठ की शिवानी द्वितीय, मुरादाबाद की सुहानी तोमर और अयोध्या की आंचल यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका फ्री स्टाइल सीनियर वर्ग 50 किग्रा भार में सहारनपुर की वंशिका प्रथम, अयोध्या की वंदना द्वितीय, मुरादाबाद की शगुन और देवीपाटन की पूनम सोलंकी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. साजिद नवाज खान ने बताया कि प्रतियोगिता 17 नवंबर तक चलेगी। बालक और बालिका वर्ग के कई मुकाबले अभी शेष हैं। 17 नवंबर को मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहेंगे। सोमवार को प्रतियोगिता में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण दुबे, मेजर सुखवीर सिंह, वीर सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, गिरिराज सिंह, शमशाद हुसैन, मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के घोष बैंड ने किया।