{"_id":"5de5744e8ebc3e54c979ae54","slug":"mega-block-city-news-mbd331406877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक से थमे ट्रेनों के पहिये, यात्रियों ने झेली दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक से थमे ट्रेनों के पहिये, यात्रियों ने झेली दुश्वारियां
Mon, 09 Dec 2019 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
mega block
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को रेल पटरियाें पर मरम्मत कार्य चला जिसकी वजह से जहां तहां ट्रेनें रुक गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
मंडल के राजा का सहसपुर और संभल हातिम सराय के बीच सोमवार सुबह दस बजकर दस मिनट से लेकर दोपहर एक बजकर दस मिनट तक ब्लाक किया गया था। लेकिन ये कार्य तीन बजकर बीस मिनट चला। इसके बंथरा और रोजा के बीच पौन तीन बजे से पौने चार बजे तक ब्लाक लिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन ट्रैक पर कार्य चार बजे तक चला। इस दौरान दरभंगा और अमृतसर के बीच चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में रुकी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडल के मिलक और नगरिया सादात के बीच सोमवार दोपहर सवा बारह बजे ओएचई तार टूट गया था। जिसकी वजह से पावर सप्लाई बाधित होने से ट्रेनों का संचालन रुक गया था। ओएचई तार ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।