{"_id":"5d6836808ebc3e93de12320a","slug":"mega-block-city-news-mbd3202589130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के लिए आठ घंटे बंद रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के लिए आठ घंटे बंद रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म 7 पर चल रहा काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के थर्ड एंट्री के सामने गुरुवार को फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया। रेलवे ने आठ घंटे का मेगा ब्लाक लेकर पुल पर गार्डर रखने का कार्य किया गया। इस दौरान छह और सात नंबर प्लेट फार्म से ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया। जिससे यात्रियों खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। राम नगर, काशीपुर और काठगोदाम जाने वाले यात्रियों ने सुबह से शाम तक प्लेट फार्म पर ही गुजारी। कुछ यात्रियों ने बस व दूसरे वाहनों से यात्रा तय की।
रेलवे ने छह और सात नंबर प्लेट फार्म पर पुल निर्माण के लिए पिलर पर गार्डर रखने के लिए गुरुवार सुबह सात बजकर 50 मिनट से दोपहर तीन बजकर 50 मिनट का ब्लाक लिया था। रेलवे अधिकारी सुबह सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। गार्डर उठाने वाली क्रेन एक दिन पहले ही मौके पर मंगवा ली गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में गार्डर रखने का कार्य शुरू किया गया। आठ घंटे का कार्य मेगा ब्लाक लिया गया था, लेकिन समय से पहले ही कार्य पूरा कर लिया गया था। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि प्लेट फार्म छह और सात पर थर्ड एंट्री के सामने पुल निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को आठ घंटे का ब्लाक लेकर क्रेन के जरिये गार्डर रखे गए हैं। अब पुल छत का कार्य बाकी रह गया है। ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
इन ट्रेनाें का संचालन हुआ बाधित
मुरादाबाद। मेगा ब्लाक के दौरान रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर (55308/55311) मुरादाबाद और पीपसाना के बीच रखी। इन ट्रेनों का संचालन पीपलसाना से राम नगर के बीच किया गया। इसके अलावा काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर (55301/02) रामपुर तक चलेगी। रामपुर और मुरादाबाद के बीच निरस्त रही। जबकि काशीपुर मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन (55312) भी गुरुवार को रद्द रही। इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। वह सुबह से शाम तक प्लेट फार्म पर ही बैठे रहे। जबकि कुछ लोगों ने बस और
विज्ञापन
थर्ड एंट्री के पास बनेगा टिकट घर
मुरादाबाद। काठगोदाम, राम नगर और काशीपुर के लिए ट्रेनों का संचालन प्लेट फार्म छह और सात से किया जाता है। जिस कारण यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी है। इस पुल के निर्माण और थर्ड एंट्री गेट के बनने से काशीपुर, राम नगर, काठगोदाम के यात्री सीधे ट्रेन से उतरकर शहर में प्रवेश करेंगे। इंपीरियल तिराहे के पास काशीपुर बस अड्डे के समाने थर्ड एंट्री गेट बनेगा। प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा का रामनगर, काशीपुर और काठगोदाम से आवागमन है। पुल निर्माण और थर्ड एंट्री गेट खुलने के बाद काशीपुर, रामपुर और काठगोदाम जाने वाली यात्रियों को सुविधा मिलेंगी। यहां यात्री सुविधाओं के लिए शौचालय, टिकट घर, वेटिंग हाल और पार्किंग बनाई जाएगी।