फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   meeting of traders

व्यापारी सम्मेलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
meeting of traders
मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन रविवार को तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। पहले सत्र में मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक बढ़ापुर सुशांत सिंह, कुलाधिपति टीएमयू सुरेश जैन, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा रहे।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में हर जिले के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस सत्र में विधायक कुंवर सुशांत सिंह को संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारियों द्वारा घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री के पद पर तिलक राज अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर विकास जैन सर्वसम्मति से चुने गए। साथ-साथ सभी जिलों से एक प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री व प्रदेश संगठन मंत्री का भी चुनाव किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने एकमत से निर्णय लेते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर सुभाष चंद धीमान, अमित गर्ग को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कंसल को प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, मनमोहन अग्रवाल व प्रमोद सिंघल को प्रदेश वरिष्ठ मंत्री, अशोक जिंदल को प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रदीप भारद्वाज को, महामंत्री के पद पर जयवीर सिंह मुजफ्फरनगर को मनोनीत किया गया। इस प्रकार पूरी कार्यकारिणी का गठन हुआ। अंत में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने घोषणा की कि प्रांतीय सम्मेलन शपथ ग्रहण समारोह के रूप में 15 मई को शामली में होगा। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष विनोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कांत गुप्ता, जिला महामंत्री सरवन कुमार, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरधर गोपाल, महामंत्री सुभाष रस्तोगी, अमित रस्तोगी, सोनू चन्द्र, चंद्रप्रकाश वार्ष्णेय, पोरूष जैन, संजीव सिंघल ठाकुरद्वारा, अरिहंत जैन, संभव जैन और बंसी अग्रवाल, विवेक शर्मा, प्रेम शंकर सैनी, भूकन सैनी आदि हजारों व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इन जिलों के व्यापारी रहे शामिल
- संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, बदायूं आदि लगभग 40 जिलों के व्यापारी सम्मेलन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed