{"_id":"5ada419e4f1c1b330a8b5a82","slug":"medicine-of-dk-pharma-id-declared-fake-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके फार्मा की तीन दवा जांच में मिलीं नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीके फार्मा की तीन दवा जांच में मिलीं नकली
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
नकली दवा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा निर्माता कंपनी डीके फार्मा टेबलेट की तीन और दवाइयों के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। स्टेट लैब की रिपोर्ट के अनुसार तीनों दवाओं में बेस साल्ट नहीं मिलाया गया था। ऐसे में उनसे लाभ होने का सवाल ही नहीं उठता। इसी कंपनी की एक एंटीबायोटिक्स पिछले सप्ताह नकली मिली थी।
नकली दवा का बड़ा धंधा महानगर से संचालित किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रिंस रोड स्थित डीके फार्मा टेबलेट कंपनी की तीन और दवा जांच में नकली मिली है। स्टेट लैब की रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों दवाओं में बेस साल्ट मिलाया ही नहीं गया था। कंपनी की दवाओं को लेकर अफसरों को लगातार शिकायत मिल रही थीं। इसके चलते कंपनी में 11 अगस्त 17 को निर्माण बंद करा दिया गया था। उसके बाद भी कंपनी में चोरी-छिपे दवाओं का निर्माण किया जाता रहा।
इसकी शिकायत मिलने पर अफसरों ने 15 फरवरी को छापामारी की थी। टीम को मौके पर दवाओं का निर्माण होते मिला था। इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। जांच में चार दवा नकली पाई गई हैं। तीन की रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई, जबकि एक सिप्रोफ्लोक्सासिन की रिपोर्ट पिछले सप्ताह आई थी।