फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Media worker dies in road accident

सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Media worker dies in road accident
मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल हुए मीडिया कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात वह कांठ रोड पर ट्रक की टककर लगने से वह घायल हो गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी कुमार गौरव शर्मा (45)मुरादाबाद में एक दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन विभाग में कार्यरत थे। वह सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में किराये के मकान में रहते थे, जबकि पत्नी रीता शर्मा और दस वर्षीय बेटा राहुल लखनऊ में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह पीलीकोठी चौराहे लौटते रहे थे। इसी दौरान कांठ रोड पर गांधी आश्रम के सामने ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में अज्ञात में भर्ती करा दिया था, जबकि ट्रक चालक दिनेश को थाने भिजवा दिया गया था। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के नीलोहा निवासी है। रविवार रात उपचार के दौरान कुमार गौरव की मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शनिवार दोपहर साथी कर्मचारी कुमार गौरव की तलाश करते हुए सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने देखा कि उनकी बाइक खड़ी है। थाने में पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक स्वामी का शनिवार रात कांठ रोड पर हादसा हुआ था। जिसमें वह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनका शव मोर्चरी में रखा है। साथी कर्मचारियों ने मोर्चरी में शव देखकर मृतक की पहचान कुमार गौरव के रूप में की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जबकि कुमार गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed