फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA provide one thoushand lower income flats

पब्लिक को एक हजार सस्ते घर देगा एमडीए

Mon, 07 Dec 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
MDA provide one thoushand lower income flats
आम आदमी के घर का सपना पूरा करने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एक हजार सस्ते घर बना रहा है। फ्लैट्स की शक्ल में यह घर किफायती दाम पर बेचे जाएंगे। ताकि गरीब आदमी का भी छत का सपना पूरा हो सके। इनके आवंटन के लिए प्राधिकरण ने पंद्रह दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन




अफोर्डेबल हाउस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आधे से अधिक फ्लैट्स बनकर तैयार हो चुके हैं। समाजवादी आवास योजना के तहत बनाए जा रहे ये सस्ते घर बहुत पहले बनकर तैयार हो जाने थे। लेकिन प्राधिकरण अफसरों की सुस्ती की वजह से यह जन उपयोगी योजना लटकी रही।
विज्ञापन



वीसी जेबी सिंह यादव के चार्ज संभालने के बाद इस योजना ने रफ्तार पकड़ी है। कांशीराम नगर, नया मुरादाबाद, ढक्का कुंदनपुर और रामपुर रोड पर एकता विहार में आधे से अधिक अफोर्डेबल हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि बाकी में फिनिशिंग का काम चल रहा है। पांच प्वाइंट पर कुल एक हजार सस्ते फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




"आम आदमी का घर का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से समाजवादी अफोर्डेबल हाउस योजना शुरू की गई है। इसी के तहत एमडीए एक हजार सस्ते घर बना रहा है। ये सस्ते घर पांच साइट्स पर बन रहे हैं। दो साइट्स कांशीराम नगर में हैं, इसके अलावा नया मुरादाबाद, ढक्का कुंदनपुर और रामपुर रोड पर एकता विहार दक्षिणी योजना में भी अर्फोडेबल हाउस बनाए जा रहे हैं। पंद्रह दिसंबर को इसके लिए लाटरी होगी।"
- जंग बहादुर यादव, वीसी एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed