फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA demolished four bigha illegal plotting

Moradabad News: चार बीघा अवैध प्लाॅटिंग एमडीए ने की ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished four bigha illegal plotting
मुरादाबाद। एमडीए ने गौहरपुर इस्लामनगर चौराहे के नजदीक एक डाॅक्टर की चार बीघा अवैध प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। आरोप था कि डॉक्टर बिना नक्शा पास कराए प्लाॅटिंग करा रहे थे।
विज्ञापन

एमडीए को शिकायत मिली थी कि इस्लामनगर चौराहे के आगे डिलारी रोड पर डॉ. आलोक अग्रवाल अवैध प्लाॅटिंग करा रहे हैं। मामले में एमडीए ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। सुनवाई के दाैरान डाॅक्टर प्लाॅटिंग के लिए स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा सके। इस पर एमडीए ने प्लाॅटिंग को अवैध घोषित कर दिया। साथ ही एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने अवैध प्लाॅटिंग को तत्काल प्रभाव से प्रवर्तन दल को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के अवर अभियंता राजन सिंह ने पुलिस फोर्स लेकर सोमवार को चार बीघा की अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने प्लाॅटिंग के लिए इस्लामनगर में काफी जमीन खरीदी है। एमडीए ने प्लाॅटिंग व भवन निर्माण से पहले नक्शा पास कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed