{"_id":"6580b0ef7ba37ecc170d7358","slug":"mda-board-meeting-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-305744-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एमडीए बोर्ड की बैठक आज, सोनकपुर समेत कई योजनाओं पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एमडीए बोर्ड की बैठक आज, सोनकपुर समेत कई योजनाओं पर होगी चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमडीए बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी। एमडीए सभागार में आयोजित इस बैठक में सोनकपुर योजना को जहां नए सिरे से लॉन्च करने को लेकर जहां चर्चा होगी वहीं 1250 हेक्टेयर भूमि में प्रस्तावित शिवालिक योजना के प्रथम चरण के कार्य की रूपरेखा भी अनुमोदन के लिए बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही आशियाना कॉलोनी में विकसित किए जा रहे आंबेडकर पार्क को शहर को समर्पित करने के साथ उसके संचालन आदि के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी बोर्ड की मोहर लगेगी।
नया मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय सभागार में मंगलवार 11 बजे मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक होगी। बैक में आशियाना कॉलोनी स्थित करीब 10 एकड़ क्षेत्र में स्थापित आंबेडकर पार्क को विकसित कर शहर को सौंपने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। एमडीए प्रशासन इस पार्क को शहर के लोगों को नये साल पर तोहफे के रूप में सौंपना चाहता है। एमडी इसे चार करोड़ रुपये की लागत से विकसित कर रहा है। अभी तक यह पार्क सिर्फ आम के बाग वाले पार्क के रूप में जाना जाता था। एमडीए इसमें बच्चों युवाओं, महिलाओं तथा वृद्धजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित कर रहा है। इसमें वॉकिंग पथ, कच्चा रनिंग पाथ, वाहन पार्किंग सुविधा, पिज्जा एवं फूड क्योस्क जहां आर्गेनिक खाद्य एवं पेय मिलेगा। बच्चों के लिए आकर्षक झूले, ओपन एयर थिएटर ओपन जिम आदि की सुविधा रहेगी। बोर्ड बैठक में पार्क के संचालन के लिए भी गाइडलाइन बैठक में तय होगी।
एक दशक पहले एमडीए द्वारा लांच की गई सोनकपुर आवासीय योजना के एक भी आवास और प्लॉट स्थानीय कुछ किसानों से विवाद के कारण नहीं बिक सके थे। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि विवादों को अब सुलझा लिया गया है। लिहाजा बोर्ड बैठक में इस योजना को नये सिरे से लांच करने का प्रस्ताव और संशोधित ले आउट बोर्ड के सामने रखा जाएगा। एमडीए की भूमि की पैमाइश व अन्य अभिलेखीय रिकार्ड के रखरखाव के लिए सेवानिवृत लेखपाल और कानूनगो को मानदेय पर रखे जाने का भी प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष अनुमति के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
शहर की आवश्यकता को देखते हुए एमडीए ने 11 गांवों के किसानों की 1250 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित की है। इसे शिवालिक योजना का नाम दिया गया है। पहले चरण में दो गांव डिडौरा, डिडौरी के उन किसानों की भूमि की रजिस्ट्री कराने आदि को लेकर भी चर्चा की जाएगी जो एमडीए को अपनी भूमि बेचने पर सहमति जता चुके हैं। बैठक में इस योजना को लेकर विरोध कर रहे किसानों की बात भी नामित पार्षद रखेंगे।
एमडीए बोर्ड की बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एमडीए सभागार में होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक का एजेंडा जारी किया जा चुका है। बैठक में मुख्य रूप से सोनकपुर योजना, आंबेडकर पार्क, शिवालिक योजना के प्रथम चरण के काम के साथ, कुछ कार्यों के रिवाइज बजट, ले आउट का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
शैलेष कुमार, वीसी