फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mathura police arrested accused who cheated by making fake ID of Swami Anirudhacharya

UP: स्वामी अनिरुद्धाचार्य की बनाई फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी, फिर शातिर उमर ने किया ये काम; जानें मामला

Mon, 30 Jun 2025 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

अमरोहा से स्वामी अनिरुद्धाचार्य की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन महीने पहले मथुरा साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच की तो डिडौली क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद उमर का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Mathura police arrested accused who cheated by making fake ID of Swami Anirudhacharya
कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य का फाइल फोटो - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों को ठगने वाले अमरोहा के डिडौली निवासी मोहम्मद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मथुरा में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई करने के बाद मथुरा पुलिस उसे ले गई। शनिवार की रात मथुरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने डिडौली कोतवाली पहुंची। यहां आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ लेकर संभल रोड स्थित गांव हटव्वा की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक मकान पर छापा मारा। 
विज्ञापन


मथुरा पुलिस की साइबर टीम ने मोहम्मद उमर नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पुलिस उसे मथुरा ले गई। डिडौली पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले मथुरा साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोप था कि कोई व्यक्ति प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से ठगी कर रहा है। मथुरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो डिडौली क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद उमर का नाम सामने आया। 

इसके बाद मथुरा की साइबर टीम मोहम्मद उमर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मथुरा साइबर थाना पुलिस मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वह आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed