फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   married woman found dead in home

घर के आंगन में मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
married woman found dead in home
मृतका अरमाना का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के खदाना गांव में सोमवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो विवाहिता का शव आंगन में पड़ा हुआ था। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी मुन्ना की बेटी अरमाना (22) की शादी लॉक डाउन में मई 2020 को मझोला थानाक्षेत्र के खदाना गांव निवासी महबूब अली के साथ हुई थी। अरमाना के भाई कासिम का आरोप है कि शादी के बाद से महबूब और उसके परिजन दहेज के लिए अरमाना को परेशान कर रहे थे। कई बाद अरमाना के साथ मारपीट भी की गई थी। इसी गांव में अरमाना की दूसरी बहन शबाना की भी शादी हुई है। कासिम का कहना है कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि अरमाना की हत्या कर दी गई है। कासिम अपने परिजनों के साथ अरमाना की ससुराल में पहुंच गए। यहां आंगन में अरमाना का शव पड़ा हुआ था, जबकि पति महबूब और उसके परिजन घर से फरार हो चुके थे। मायके वालों की सूचना पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अरमाना के गले पर चोटों के निशान दिख रहे थे। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अरमाना की मौत लटकने से हुई थी। मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed