{"_id":"7a0d4d31afba065edfcff95202b7eadc","slug":"married-lover-changed-student-s-religion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमी ने बदलवाया छात्रा का धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमी ने बदलवाया छात्रा का धर्म
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी में एक शादीशुदा प्रेमी द्वारा प्रेमिका का अपहरण करके उसका धर्म बदलवाने का मामला सामने आया है। छात्रा 26 नवंबर से लापता थी। उसके पिता ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्रा धर्म बदल चुकी है। अपहरण के आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने खुद को गर्भवती बताया है।
मामला डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी इकबाल हुसैन पुत्र इबले हसन तीन बच्चों का पिता है और मजदूरी करता है। जबकि युवती बीए की छात्रा है। 26 नवंबर को छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने इकबाल के खिलाफ डिलारी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को छात्रा को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और प्रेमी उसका धर्म भी बदलवा चुका है। मामला अलग - अलग समुदाय का है लिहाजा पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है। युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस अपहरण के आरोपी इकबाल को भी तलाश कर रही है।