फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married as a window

विधवा बताकर शादी की, निकली शादीशुदा, फिर हत्या की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Married as a window
अमरोहा। पहले पति को मृत बताकर दूसरी शादी करने वाली महिला ने पूर्व पति के साथ मिलकर दूसरे पति और उसकी पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश की। जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। पीड़ित दंपती ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है दंपती ने मकान पर कब्जा कर लिया और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। अब अदालत के आदेश पर रजबपुर पुलिस ने पति-पत्नी सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना दो सितंबर 2020 को रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुई थी। हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के गांव अल्लाह बख्शपुर निवासी सलमान अली गांव में देशी दवाइयों की दुकान चलाता है। दो साल पहले एक महिला दवाई लेने पहुंची थी, इस दौरान उस महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। मेडिकल स्टोर संचालक और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। सलमान पहले से शादीशुदा था, इसलिए उसके घर में विवाद हो गया। लिहाजा सलमान ने दूसरी पत्नी को अपने भाई के दूसरे मकान में किराए पर रख लिया। लेकिन, इसी बीच महिला के पास एक व्यक्ति आने-जाने लगा। सलमान ने तीन महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया था। उसने इसका विरोध किया तो राज खुल गया। वह दोनों पहले से पति-पत्नी थे।
विज्ञापन

राज खुलने के बाद महिला ने अपने पहले पति ने साथ मिलकर सलमान को धमकाना शुरू कर दिया। मकान पर कब्जा कर लिया और पांच लाख रुपये की डिमांड की। दो सितंबर को सलमान अपनी पहली पत्नी के साथ रजबपुर थानाक्षेत्र में अपनी ससुराल आया था। तभी हाईवे पर झनकपुरी गांव के निकट उसकी दूसरी पत्नी तबस्सुम अपने पहले पति फक्कू और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ कार से पहुंची और कुचलकर मारने की कोशिश की। उसके बाद घायल दंपति पर गोली चला दी। किसी तरह पीड़ित दंपती ने अपनी जान बचाई। पीड़ित दंपती थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हारकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तबस्सुम उसके पति फक्कू और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed