फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   marriage did not take place in moradabad due to the groom being a other caste

Moradabad News: फेरों के वक्त पता चला कि दूल्हा दूसरी जाति का है, बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात, बिचौलिये को पीटने का आरोप

Mon, 20 Jun 2022 04:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Jun 2022 04:11 AM IST
सार

मुरादाबाद में दुल्हन पक्ष ने शादी को इस वजह से रोक दिया क्योंकि दूल्हा दूसरी जाति का था। जहां दुल्हन पक्ष ने जाति छिपाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। वहीं, दूल्हे पक्ष ने बिचौलिये के साथ मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
marriage did not take place in moradabad due to the groom being a other caste
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के एक मोहल्ले में सात फेरों की रस्म के दौरान दूल्हा दूसरी जाति का होने पर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने जहां बिचौलिये को पीटने और बंधक बनाने का आरोप लगाया वहीं दुल्हन पक्ष ने जाति छिपाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने पर दूल्हा बरातियों संग बागपत लौट गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बागपत जनपद के थाना छपरौली के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता लगभग छह माह पहले बिलारी नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती से तय हुआ। युवती की सगी मौसेरी बहन और मौसेरे बहनोई इस रिश्ते में बिचौलिया बने। युवती की मौसेरी बहन ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया है। यह बात परिजनों को पता नहीं थी। रिश्ते की जब बात चली तब युवती के घर वालों ने समझा कि उसका मौसेरा बहनोई जिस जाति का है उसी जाति का वह युवक भी होगा जिससे रिश्ता तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात 50 बराती दूल्हे समेत बरात लेकर नगर में एक बैंक्वेट हॉल में आ गए। बरातियों द्वारा खाना खाने और जयमाला की रस्म के दौरान सब कुछ सामान्य रहा। रविवार तड़के करीब चार बजे जब सात फेरों की रस्म शुरू हुई तब कुछ परंपरागत रस्मों के दौरान पता चला कि दूल्हा दूसरी जाति का है। बरातियों से दूल्हे की जाति की पुष्टि करते हुए सात फेरों की रस्म को रुकवाकर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। हंगामा होता देख किसी एक बराती ने 112 डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दूल्हे की जाति छिपाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। दूल्हे पक्ष ने तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया। उनके द्वारा लाया गया सामान जब्त कर लिया गया है। बाद में दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी कोतवाली में पहुंच गए और दुल्हन पक्ष के खर्च की भरपाई करने की बात कहते हुए समझौता हो गया। दूल्हे समेत बराती अपने घर लौट गए। कोतवाली की कस्बा चौकी के प्रभारी दरोगा ने भी दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed