फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   marriage

पति की दूसरी शादी की सूचना पर युवती का हंगामा, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
marriage
मुरादाबाद। पति की दूसरी शादी की सूचना पर दौलतबाग में उसके घर पहुंचकर एक युवती ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के साथ घर में जाकर खोजबीन की तो न तो वहां पर युवती का पति मिला न ही उसकी कोई दूसरी पत्नी। आरोपी की दूसरी शादी होने की पक्की जानकारी न होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मामला नागफनी थानाक्षेत्र स्थित दौलतबाग का है। यहां पर कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की ससुराल है। पति रेलवे में कर्मचारी है। युवती ने बताया कि उसके निकाह को दो साल हो गए हैं। लेकिन पति ने उसे अपनाया नहीं है। जिस वजह से वह अपने मायके में रहती है। इस संबंध में उसने पुलिस से कई बार शिकायत भी की है। हाल ही में उसे सूचना मिली की पति ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से 15 दिन पहले शादी कर ली है। यह सूचना मिलने के बाद वह सच्चाई का पता करने के लिए अपनी ससुराल पहुंची तो उसे ससुराल में घुसने नहीं दिया गया, उसे घर के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद उसने विरोध किया तो आसपास के लोग एकजुट हो गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नागफनी अजय मिश्रा ने बताया कि युवती के साथ पुलिस ने घर के अंदर जाकर चेकिंग की लेकिन वहां पर न तो युवती का पति मिला न ही उसकी दूसरी पत्नी। दूसरे पक्ष ने दूसरी शादी से इंकार किया है। इस मामले में युवती को शिकायत देने के लिए कहा गया लेकिन पति की दूसरी शादी की पक्की जानकारी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। युवती ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed