फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many killed in road accidents in Moradabad

यूपी: मुरादाबाद में सड़क हादसों में दो की मौत, दीपावली पर पत्नी को मायके से बुलाने जा रहा था बाइक सवार युवक

Thu, 04 Nov 2021 06:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दो जगह रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो जगह हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद दोनों के परिजनों ने कोहराम मचा है।

विज्ञापन
many killed in road accidents in Moradabad
फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे कांठ रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हादसे में मृत देवेंद्र कुमार (22) कटघर के गोविंद नगर सी ब्लाक निवासी था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र फूड डिलीवरी कंपनी में नौकरी करता था। देवेंद्र के परिवार में मां मानवती, बड़ा भाई अक्षय और बहन गीता है। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र बुधवार रात छजलैट थानाक्षेत्र के फतेहपुर विश्नोई गांव निवासी एक युवक से अपने रुपये लेने गया था। देवेंद्र मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त देशराज को भी साथ ले गया था। युवक ने रुपये नहीं दिए तो रात करीब दो बजे दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात ढाई बजे इनकी बाइक कांठ रोड पर अगवानपुर चौराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि देशराज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। 

सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बहन, मां और भाई का रो रोकर बुरा हो गया। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद  शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 

दीपावली पर पत्नी को मायके से बुलाने जा रहा था बाइक सवार युवक

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी को दीपावली पर उसके मायके से बुलाने जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

हादसे में जान गंवाने वाला युवक प्रेम सिंह (27) पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटे व दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रेम सिंह की पत्नी गीता अपने मायके में थी। 

बुधवार रात प्रेम सिंह गीता को दीपावली पर घर बुलाने के लिए उसके मायके मूंढापांडे के गांव मुकुटपुर एहरौला जा रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह की बाइक अभी कटघर क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। हादसे में युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed