फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many died and injured while doing triple riding without wearing helmet

मुरादाबाद: बिना हेलमेट पहने ट्रिपल राइडिंग के कारण हुए हादसे में चार की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
सार

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि चारों लोगों की मौत का कारण सिर में लगी चोट है। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद इनकी जान नहीं जाती।

विज्ञापन
many died and injured while doing triple riding without wearing helmet
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रिपल राइडिंग के दौरान शनिवार की रात 10 बजे करीब हुए हादसे में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव खगूपुरा के नजदीक चार लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनके बीच टक्कर हुई उन दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। एक बाइक पर सवार लोगों की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुंज निवासी पुष्पेंद्र, बंटी और सचिन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इसमें पुष्पेंद्र और बंटी की मौत हो गई, जबकि सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे संभल जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। इन तीनों की पहचान नहीं हुई है। जो युवक गंभीर रूप से घायल है वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर एडीएम केके अवस्थी, एसडीएम विनय कुमार मिश्र और सीओ जितेंद्र सिंह पहुंच गए हैं। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र पंवार का कहना है कि अब तक की जानकारी के अनुसार यह दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड़ने की बात सामने आई है। महमूदपुर कुंज निवासी बाइक सवार तीनों युवक संभल से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक सवार कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी निकाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि चारों लोगों की मौत का कारण सिर में लगी चोट है। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद इनकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed