{"_id":"5e7dacc78ebc3e772431b5d7","slug":"many-arrested-from-amroha-for-performing-group-prayer-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमरोहा में सामूहिक नमाज पढ़ने पर मस्जिद के इमाम समेत तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमरोहा में सामूहिक नमाज पढ़ने पर मस्जिद के इमाम समेत तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Mar 2020 01:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार को सामूहिक नमाज पढ़ाने पर मस्जिद के इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा का है।
विज्ञापन
यहां लॉकडाउन के बावजूद आज एक मस्जिद में मौलाना सामूहिक नमाज अदा करा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मौलाना समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उनके अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले में अगरौला कला गांव निवासी मौलवी शहजाद और नमाज पढ़ने वालों में गांव मनौटा नवासी शौकीन व लाइक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे पहले ही राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इस दौरान किसी भी कारण से लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर लोगों से घरों में ही पूजा पाठ करने की अपील की गई है।
लोगों को ज्यादा से ज्यादा घरों में ही रहने को कहा गया है। बिना किसी आवश्यक काम के घरों से निकलने पर पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। यूपी में गुरुवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वो शासन से दिशानिर्देशों का पालन कर इस संक्रमण को रोकने में योगदान दें।