{"_id":"5d27a8e88ebc3e6ccb57d1b3","slug":"man-throw-mud-on-municipal-corporation-officer-in-moradabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी पर फेंका कीचड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी पर फेंका कीचड़, दो गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
कर निर्धारण अधिकारी पर फेंका कीचड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के रामगंगा विहार फेस एक, रंगोली विहार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस की मौजूदगी में ही एक व्यक्ति ने कर निर्धारण अधिकारी पर कीचड़ फेंक दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नगर नगम की टीम ने गुरुवार सुबह जैसे ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो विरोध शुरू हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम के साथ होने के बावजूद लोगों ने जेसीबी चलाने का तगड़ा विरोध शुरू कर दिया। निगम टीम का कहना था कि लोगों ने घरों के आगे नालियों पर पक्के स्लैब डाल दिए हैं जिसके कारण इस बारिश के मौसम में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और जल भराव पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विरोध इतना बढ़ा कि अचानक एक व्यक्ति ने कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह के ऊपर नाली से निकालकर कीचड़ फेंक दिया। इस पर निगम टीम भी भड़क गई। कीचड़ डालने वाला तो भाग निकला पर पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में टीम ने यहां ध्वस्तीकरण अभियान भी चलाया। कर निर्धारण अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन