फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man molested, husband beaten

महिला के साथ छेड़खानी, पति को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Man molested, husband beaten
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत ठाकुरद्वारा थाने में की गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज आरोपी पक्ष ने छह जनवरी को घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की और उसके पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गमछे से महिला के पति का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि पीड़ित दंपती ने इस मामले की शिकायत ठाकुरद्वारा थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। परेशान होकर पीड़ित दंपती एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed