फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Make your children gargle with lukewarm salt water before going to bed.

Moradabad News: सोने से पहले बच्चों को गुनगुने नमकीन पानी से कराएं गरारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Make your children gargle with lukewarm salt water before going to bed.
मुरादाबाद। बच्चों को चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न दें। इससे उनके दांत ठीक से जमने से पहले बी खराब होने लगेंगे। दांत निकलने के बाद दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डलवाएं। सोने से पहले गुनगुने व नमक के पानी से कुल्ला व गरारे कराएं। इससे दांत व गला दोनों स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

यह सलाह शहर की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. इकरा चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि सुबह नाश्ते के बाद और रात सोने से पहले ब्रश जरूर करें। हर छह माह में दंत चिकित्सक से जांच कराएं। शुरुआती समस्याएं समय रहते पकड़ना आसान होता है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग करें, यह दांतों को सड़न और कमजोरी से बचाता है। अपना टूथब्रश तीन माह में जरूर बदल लें। डॉ. इकरा ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन



सवाल : मेरे बेटे का नाम अबू फजल खान है। उसकी उम्र नौ वर्ष है। बच्चे का ऊपर का एक दांत टेढ़ा जमा हुआ है। इसका कोई समाधान बताएं। - अली, कोकरपुर
जवाब : इस उम्र में दांत निकलने की प्रक्रिया चलती है, इसलिए सामने का दांत टेढ़ा निकलना सामान्य है। अक्सर यह स्थायी दांत आने पर स्वयं सीधा हो जाता है। यदि दांत बहुत टेढ़ा है या जगह कम है, तो दंत चिकित्सक या ऑर्थोडॉन्टिस्ट से जांच कराएं। आवश्यकता होने पर भविष्य में ब्रेसेस द्वारा दांत को सीधा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 35 साल है। मैं ऊपर के जबड़े के एक दांत का इंप्लांट कराना चाहता हूं। इसका आंख पर तो कोई प्रभाव नहीं आएगा।- जितेंद्र कुमार, रामपुर दोराहा
जवाब : इंप्लांट से आंख पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि यह हड्डी में सुरक्षित रूप से लगाया जाता है। लागत इम्प्लांट की क्वालिटी, कंपनी और क्लीनिक पर निर्भर करती है। जो आम तौर पर 20,000 से 40,000 रुपये प्रति दांत तक हो सकती है। सही सलाह के लिए एक्स-रे (सीबीसीटी) करवाकर विशेषज्ञ से परामर्श लें।

सवाल : मेरी उम्र 20 साल है। मुझे बाईं ओर के जबड़े से खाना चबाने में दिक्कत होती है। इसका कोई उपाय बताएं।- अर्जुन, सिविल लाइंस
जवाब : दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों की सूजन, दांत की ऊंचाई में बदलाव या जबड़े के जोड़ में समस्या हो सकती है। कारण जानने के लिए दंत परीक्षण और एक्स-रे कराना आवश्यक है। सही निदान के बाद उपचार जैसे सफाई, फिलिंग, रूट कैनाल या बाइट एडजस्टमेंट से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।

सवाल : मेरा बेटा सात वर्ष है। उसके अभी दूध के दांत ठीक से नहीं निकले और कुछ दांत काले पड़ गए हैं। कुछ दांत खोखले हो रहे हैं, कृपया समाधान बताएं।- ग्यासुद्दीन
जवाब : सात वर्ष की उम्र में दूध के दांतों का गिरना और स्थायी दांतों का आना शुरू होता है। दांतों का काला या खोखला होना दांतों में कीड़ा लगने का संकेत है। बाल दंत चिकित्सक को दिखाएं। नियमित ब्रशिंग, मीठी चीजों से परहेज करें। आवश्यकता पर फिलिंग या ट्रीटमेंट कराना आवश्यक है।

सवाल : मेरी उम्र 40 वर्ष है। दाड़ में दर्द होता है तो सिर भी दुखने लगता है। छूने से पता नहीं चलता कि कौनसी दाड़ में दर्द हो रहा है। मुझे क्या करना चाहिए। - प्रदीप कुमार, आशियाना फेज-2

जवाब : ऐसा दर्द प्रायः दांत की नस (पल्प) में संक्रमण या साइनस/नसों के दबाव के कारण होता है। दर्द का स्रोत जानने के लिए दंत एक्स-रे और क्लिनिकल जांच आवश्यक है। आवश्यकता अनुसार रूट कैनाल ट्रीटमेंट या अन्य उपचार से राहत दिला सकते हैं। जल्द जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed