फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maharana Pratap's statue will soon be installed in Thakurdwara

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में शीघ्र होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित

Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's statue will soon be installed in Thakurdwara
ठाकुरद्वारा। नगर में शीघ्र महान देशभक्त महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर क्षेत्र की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ठाकुरद्वारा नगर के तिकोनिया पर महान देशभक्त महाराणा प्रताप की स्थापित होने वाली कांस्य की प्रतिमा बनाकर तैयार हो गई है। उसका अनावरण होना है। उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को ठाकुरद्वारा आने का निमंत्रण दिया। भाजपा नेता के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें शीघ्र आने का कार्यक्रम देने आश्वासन दिया है। भाजपा नेता ने इसके अलावा ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग की सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने, ठाकुरद्वारा में 2007 से बंद पड़े रोडवेज बस स्टेशन को शुरू करने, रामपुर घोघर स्थित सरकारी अस्पताल के जर्जर भवन का निर्माण करने और वहां पर ग्रामीणों को सुचारू जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, गांव शिवनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराने,गांव लालापुर पीपलसाना में रामगंगा नदी पर पक्का पुल का निर्माण करने की मांग भी की। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को बताया कि लालापुर पीपलसाना से जाने वाले मार्ग पर रामगंगा नदी पर पुल बनने से इसका लाभ गांव के किसानों के अलावा पूरे क्षेत्र को मिलेगा। लोगों को बिजनौर दिल्ली मेरठ हरिद्वार जाने का रास्ता काम होगा। मुख्यमंत्री ने अजय प्रताप सिंह को उनकी मांग और समस्याओं पर शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed