{"_id":"6354571c5d348d047132e1b5","slug":"lying-in-the-drain-city-news-mbd445214430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम नगर में नाले में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम नगर में नाले में मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर स्थित तिकोनिया पार्क के पास युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान राजू भारतीय (22) के रूप में कराई। वह शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। मृतक की जेब से नशे में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन मिला है। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
मृतक राजू भारती का परिवार मझोला के खुशहालपुर में रहता है। परिवार में मां शकुंतला, एक भाई संजय और पत्नी सीमा है। भाई संजय ने बताया कि राजू की चार माह पहले ही शादी हुई थी। वह शुक्रवार दोपहर काम की तलाश में साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए कांशीराम नगर पहुंचे, तब देखा कि कांशीराम नगर में तिकोनिया पार्क के पास नाले के किनारे उसकी साइकिल खड़ी थी।
आस पड़ोस में तलाश किया तो नाले में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने मृतक की पहचान राजू के रूप में की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक की जेब से नशे में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन बरामद हुआ है।