फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lucknow route trains may be late due to PM's schedule

पीएम के कार्यक्रम के कारण लखनऊ रूट की ट्रेनें हो सकती हैं लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow route trains may be late due to PM's schedule
मुरादाबाद। शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। ऐसे में पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी भीड़ जुटेगी और सैकड़ों की संख्या में वाहन शाहजहांपुर के रेलवे फाटक संख्या 343 से गुजरेंगे। इससे सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि रेल अधिकारी ट्रेनों को लेट न होने देने के लिए मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल शाहजहांपुर में उक्त फाटक नेशनल हाईवे से जुड़ा है। रोजाना फाटक से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 25 हजार से अधिक है। इसके अलावा शनिवार को पीएम के कार्यक्रम के कारण सैकड़ो वाहन यहां से गुजरेंगे। वहीं रेलवे के लिए यह रूट अति महत्वूर्ण है। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इस रूट से हर दस मिनट पर एक ट्रेन गुजरती है। यदि मुरादाबाद-लखनऊ की बात करें तो गंगा संतलुज एक्सप्रेस (13308), अमृतसर-हावड़ा मेल (13006), अवध-असम एक्सप्रेस (15909), राजदानी एक्सप्रेस (20503), अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस (13429) आदि ट्रेनें उक्त फाटक से आठ बजे से 12 बजे के बीच गुजरती हैं। भीड़ भाड़ के कारण ट्रेनों के लेट होने की संभावना है। हालांकि रेलवे के अधिकारी सवारी गाड़ियों के लेट होने देने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि फाटक पर भीड़ के चलते सवारी गाड़ियों को गुजारने के लिए व्यवस्था की जाएगी। फाटक बंद करके ट्रेनें गुजार दी जाएंगी। साथ ही पाटक बंद होने की स्थिति में बाइक सवार जल्दबाजी न करें इसके लिए आरपीएफ को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed