फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover beaten by girls relatives, than marry with her

प्रेमिका के घर पहले पिटा फिर हुई शादी

Fri, 30 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
lover beaten by girls relatives, than marry with her
प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे अमरोहा के युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर मार लगा दी। लेकिन प्रेमिका हिम्मत करके प्रेमी के बचाव में उतर आई। युवती ने प्रेमी से शादी की जिद की तो परिजनों को भी झुकना पड़ा। युवक के परिजनों को गांव बुलाया गया और फिर पंचायत में ही दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन



शादी के बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। वाकया कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अमरोहा जिले के एक गांव के रहने वाले युवक का पिछले एक साल से यहां की एक युवती से अफेयर चल रहा था। बुधवार रात को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन



इसकी भनक लगने पर प्रेमिका के परिजनों ने गांव वालों की मदद से युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की। बाद में खबर कर उसके परिजनों को बुलवा लिया गया। युवती ने प्रेमी को पिटते देखा तो वह उसके पक्ष में अड़ गई। युवती ने कहा कि वह प्रेमी से ही शादी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में पंचायत बैठी तो युवक युवती शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों एक ही बिरादरी से थे लिहाजा पंचायत ने दोनों की शादी करा देने का फैसला किया। जिसके बाद पंचायत में ही दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed