{"_id":"e850a9a4d5a6c5ac98ff752bde059c40","slug":"love-birds-got-married-after-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में पकड़े गए प्रेमी जोड़े का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में पकड़े गए प्रेमी जोड़े का निकाह
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बुध बाजार के एक होटल में प्रेमी संग पकड़ी गई युवती का बिरादरी की पंचायत के बाद प्रेमी संग निकाह करा दिया गया। भगतपुर के एक गांव में सादा समारोह में दोनों का निकाह हुआ। इससे पहले कई घंटे लंबी पंचायत चली, जिसमें प्रेमी जोड़े की शादी कराने का फैसला हुआ।
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को होटलों की चेकिंग के दौरान एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा था। पुलिस होटल से दो युवकों और एक युवती को पकड़कर थाने ले गई थी। होटल के एक कर्मचारी को भी पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन देर रात इन सभी को थाने से छोड़ दिया गया था। युवती भगतपुर के एक गांव की रहने वाली थी।
पकड़े गए युवकों में से एक उसका प्रेमी था। युवक भी युवती की ही बिरादरी का था। बिरादरी की पंचायत बैठी तो युवक और युवती दोनों ने एक दूसरे से निकाह करने की इच्छा जताई। करीब सात घंटे चली पंचायत के बाद बिरादरी ने दोनों के निकाह का फरमान सुनाया। इसके तुरंत बाद सादा समारोह में प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया।