फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lord Valmiki's procession to be taken out in Bilari on the 26th.

Moradabad News: बिलारी में 26 को निकलेगी भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Valmiki's procession to be taken out in Bilari on the 26th.
बिलारी। नगर में परंपरागत भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा 26 अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारी वाल्मीकि समाज ने अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोरियान में वाल्मीकि समाज की बैठक में भावाधस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सहदेव ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय ग्रंथ रामायण के रचयिता, लव कुश के पालनहार और शिक्षक, माता सीता के पथ प्रदर्शक और रक्षक भगवान वाल्मीकि ने मानव जाति को जीने की राह दिखाई। उनके दिखाए मार्ग पर चलने से हमारा कल्याण होगा। उनके प्रकट उत्सव को हमें भारी धूमधाम से मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक के रूप में राजेंद्र सहदेव, आजाद रत्नाकर, गजराम सिंह वाल्मीकि रहेंगे। अध्यक्ष शंभू नाथ वाल्मीकि, उपाध्यक्ष बृजनंदन सफाई नायक, महामंत्री सोनू रत्नाकर, मंत्री जीतू, प्रेमी मेला प्रभारी अखिलेश कुमार, उपमेला प्रभारी सागर और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वाल्मीकि को बनाया गया। इन सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई कि समाज को अभी से शोभा यात्रा के बारे में बताना शुरू करें और अपने घरों में उस दिन भव्य उत्सव मनाएं। घरों में विशेष सफाई, रंगाई-पुताई करके रोशनी करें और अपने भगवान का प्रकट उत्सव मना कर धर्म लाभ अर्जित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed