फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot in moradabad

वाणिज्यकर अधिकारी से लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
loot in moradabad
मुरादाबाद सिविल लाइन थानाक्षेत्र में शनिवार को वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी से दो युवकों ने नकदी और जेवर लूट लिए। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

रामगंगा विहार में रहने वाली पूनम रानी शर्मा बिजनौर के नजीबाबाद में वाणिज्य कर विभाग मे कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर के वक्त वह बैंक से पैदल लौट रही थीं। किले के पास उनको दो युवकों ने मदद मांगने का बहाना कर रोक लिया। युवकों ने कहा कि उनको कं पनी ने नौकरी से निकाल दिया है और पैसाें की आवश्यकता है। महिला ने मदद से इंकार किया तो उनको रुमाल सुंघा दिया, जिससे वह अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गईं। महिला को एक गली में ले जाकर दोनों युवकों ने उनके कुंडल और अंगूठी उतार ली और पर्स से साढे़ तीन हजार रुपये निकाल लिए। महिला को इसके बाद दोनाें युवकों ने एक ई-रिक्शा में बैठा दिया और काले रंग के एक कपडे़ को थमाते हुए कहा कि नकदी और जेवर इसी कपडे़ में रखे हैं। इसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। महिला ने कुछ दूर जाकर बैग चेक किया तो पता चला कि उसके अंदर पांच, छह डायरियां और कंकड़ पत्थर मिले। महिला ने घर पहुंचकर कालोनी वालों को जानकारी दी। जिसके बाद कालोनी के लोगों ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed