फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटा, कर्मचारी को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
loot
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में सिरसवां दोराहा स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात कार सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। कर्मचारियों को तमंचों के बल पर लेकर दराज से चालीस हजार रुपये निकाल लिए। एक कर्मचारी ने विरोध किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रा लगने से कर्मचारी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस पंप पर पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर सिरसवां दोराहे पर निपेंद्र कुमार का प्रशांत फिलिंग स्टेशन है। गुरुवार रात सवा 12 बजे पंप पर सेल्समैन फहीम निवासी गजरौला मिलक थाना भोजपुर, आकाश, सोनू, गुड्डू और आसिफ की ड्यूटी थी। पंप पर बने दफ्तर में सभी कर्मचारी मौजूद थे। फहीम ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान बिना नंबर की लाल रंग की हुंडई आई टेन कार आकर रुकी। कार से चार बदमाश उतरे। जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांध रखा था और उनके हाथों में तमंचे थे। कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने पांचों कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। गोली मारने की धमकी देकर रुपये निकाल कर देने को कहा। एक बदमाश ने दराज में रखे चालीस हजार रुपये निकाल लिए। फहीम ने विरोध किया को एक बदमाश ने तमंचे फायरिंग कर दी। छर्रे फहीम के हाथ में लगे। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि अगर उन्होंने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। बदमाश कार में बैठकर मुरादाबाद की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद फहीम ने इस घटना की जानकारी फोन से यूपी 100 पुलिस और अपने मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। एसओ भोजपुर प्रदीप मलिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि देर बदमाशों का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीरें
मुरादाबाद। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस फुटेज को खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने का सुराग खंगाल रही है। जिसमें बदमाशों के वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम देने की तस्वीरें देखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपों पर वारदात करने वाले बदमाश पुलिस रडार
मुरादाबाद। अमरोहा, संभल, रामपुर और मुरादाबाद के पेट्रोल पंपों पर पहले भी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस इस वारदात में उन गिरोह के होने की संभावना जताती रही है। पेट्रोल पंप पर वारदात करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य जेल में हैं। जबकि कुछ बदमाश जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

गुरुवार रात पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से तमंचे के बल पर चालीस हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं।
उदय शंकर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed