फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot accused arrested

लूट का आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने को बन गया लूटेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
loot accused arrested
पाकबड़ा। डींगरपुर पुल के पास हुई लूट का पाकबड़ा पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। घटना को मैरिज हाल से पीछा करके एक पाकबड़ा के एक युवक ने अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि उसे मोबाइल फोन खरीदना था। घर वालों ने पैसे देने से इंकार किया तो उसने लूट को अंजाम दिया। लूटी रकम से एक फोन भी खरीद लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन खरीदा है।
विज्ञापन

एसएचओ पाकबड़ा सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संभल जिले में असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर निवासी छिद्दा पुत्र अब्दुल रज्जाक की बेटी की बीते शुक्रवार को शादी थी। शाम को शादी के बाद सब लोग पिकअप में बैठकर घर को लौट रहे थे। छिद्दा के हाथ में रुपयों का थैला था जिसमें एक लाख 35 हजार रुपये रखे थे। एक अज्ञात युवक भी पिकअप में चढ़ गया था। पिकअप जैसे ही डींगरपुर तिराहे पर पुल के पास पहुंची युवक ने झपट्टा मारकर छिद्दा के हाथ से रुपयों वाला थैला छीना और फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरे की तलाश शुरू की। एसएचओ के मुताबिक सोमवार को हाईवे पर विल्सोनिया स्कूल के पास से आरोपी युवक शुएब पुत्र अख्तर निवासी मोमीन नगर पाकबडा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे फोन खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। लेकिन घर वाले पैसे नहीं दे रहे थे। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। शुएब ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह शहनाई मैरिज हाल के पास घूम रहा था। तभी उसने छिद्दा को पैसे गिनकर थैले में रखते देख लिया था। वहीं से उसने पीछा शुरू किया और पुल के पास जाकर थैला छीन लिया। रकम लूटने के बाद उसने 13 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन खरीदा और कुछ कपड़े भी लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 40261 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed