फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Look at the situation...waterlogging in Shahpur without rain

Moradabad News: देख लीजिए हालात...शाहपुर में बिन बारिश जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Look at the situation...waterlogging in Shahpur without rain
मुरादाबाद। शाहपुर तिगरी में डेढ़ माह पहले बनाया गया नाला लोगों के लिए राहत बनने के बजाय आफत बन गया है। नाला चोक होने के कारण उसका पानी सड़कों पर बह रहा है और हजारों की आबादी को इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बिना बारिश के ही सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अबतक कई हादसे भी हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हुए हैं। खुद पार्षद की भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यहां के निवासी दिनेश कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही नाले का निर्माण कराया गया था लेकिन लापरवाही के चलते दोनों ओर ऊंचाई ज्यादा रख दी गई। नतीजतन नाले के बीच जमा पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे पानी सड़क पर फैलकर ठहर गया है। पूरी सड़क इस जलभराव की वजह से खराब हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक दीपक का कहना है कि इतवार के बाजार के पास यह जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव से मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। मार्ग से रोजाना करीब पांच से छह हजार की आबादी का आवागमन होता है और अबतक कई हादसे भी हो चुके हैं। गड्ढे में दोपहिया वाहन के अलावा ई-रिक्शा भी पलट चुके हैं जिससे राहगीर घायल भी हुए हैं। कई बार विभिन्न माध्यमों से शिकायतें की गई हैं लेकिन कोई भी कर्मचारी समस्या के निस्तारण के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग से बच्चे स्कूल भी जाते हैं और बड़ी संख्या में बुजुर्ग और कर्मचारी भी निकलते हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। नाले की तकनीकी खामियों को दूर कर सड़क का भी निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।
-----

- नाला नीचा है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। निर्माण के समय ही स्थानीय लोगों ने इसपर अपनी आपत्ति जाहिर की थी लेकिन तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अभी भी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे ज्यादा बच्चों को दिक्कत हो रही है। - सूरज भान, शाहपुर तिगरी
00
- नाला तो बना दिया लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। सड़क पर जलभराव पूरे दिन रहता है। लोग पैदल रास्ता पार नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। दीपक, शाहपुर तिगरी
00
- लोग परेशान हो रहे हैं। महिलाएं रास्ता पार करने में गिर रही हैं। रविवार को एक बैटरी रिक्शा भी पलट गया और उसमें बैठे लोग भी घायल हो गए। जलभराव की वजह से पूरी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। - गोविंद कुमार, शाहपुर तिगरी

00
- हमने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की है लेकिन हर बार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है। मार्ग की सड़क अच्छी हालत में थी लेकिन जलभराव की वजह से वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस समस्या का निस्तारण होना चाहिए। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed