फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok sabha Result 2019: 17th Lok Sabha mandate on 17th Ramadan

17वें रमजान पर 17वीं लोकसभा का जनादेश, 23 मई को माह-ए-रमजान का 17वां रोजा

Wed, 22 May 2019 04:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Result 2019: 17th Lok Sabha mandate on 17th Ramadan

करीब 56 साल बाद रमजान में हुए लोकसभा चुनाव के साथ एक इत्तेफाक जुड़ रहा है। इस बार 17वें रमजान पर 17वीं लोकसभा का जनादेश आएगा। 23 मई को मतगणना वाले दिन मुकद्दस रमजान का 17वां रोजा है। गुरुवार को 17वीं लोकसभा चुन ली जाएगी। इस इत्तेफाक की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब लोकसभा चुनाव के दरम्यान माह-ए-रमजान पड़ा है। इस बार देशभर में हुए सात चरणों के चुनाव में छठे और सातवें चरण का मतदान रमजान में हुआ है। मुस्लिम मतदाताओं ने 12 मई और 19 मई को रोजे रखकर मतदान किए। इससे पहले वर्ष 1962 में लोकसभा चुनाव रमजान के महीने में हुआ था। 17वीं लोकसभा के लिए मतगणना की तारीख 23 मई मुकर्रर है। ये भी एक इत्तेफाक ही है कि 17वीं लोकसभा के लिए जनता का दिया गया जनादेश माह-ए-रमजान के 17वें रोजे पर आएगा। गुरुवार को मतगणना के बाद देश की सरकार चुन ली जाएगी। फिलहाल सियासी गलियारों में एक्जिट पोल के बीच 17वें रमजान पर 17वीं लोकसभा के जनादेश की भी खूब चर्चाएं चल रही है।
विज्ञापन


छठवां रोजा, छठा चरण 
इस बार लोकसभा चुनाव की शुरुआत 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से हुई। लोकतंत्र के महापर्व का समापन 19 मई को सातवें चरण के मतदान के साथ हुआ। इस दौरान सात मई से माह-ए-रमजान की शुरुआत हुई। 12 मई को छठे चरण के मतदान वाले दिन रमजान का छठा रोजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे अशरे पर तीसरे लोकसभा का जनादेश
जानकारों के मुताबिक तीसरा आम चुनाव वर्ष 1962 में हुआ था। ये चुनाव 19 फरवरी से 25 फरवरी तक चला। इससे पहले छह फरवरी से माह-ए-रमजान का आगाज हो गया था। 25 फरवरी को इस रमजान महीने का तीसरा अशरा शुरू हुआ था। 20वां रोजा था। इस दिन ही तीसरे आम चुनाव का जनादेश देश के सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed