फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 Imran Pratapgarhi will nominate today

इमरान प्रतापगढ़ी आज कराएंगे नामांकन, राज बब्बर भी होंगे प्रक्रिया में शामिल

Tue, 02 Apr 2019 01:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Imran Pratapgarhi will nominate today
Imran Pratapgarhi and raj babbar - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस प्रत्याशी और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार को मुरादाबाद लोकसभा संसदीय सीट के लिए नामांकन कराएंगे। नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी समेत कई नेता के शामिल होंगे। संगठन के पदाधिकारी सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों में मशगूल रहे। 

विज्ञापन


प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत सभी कांग्रेसी नेता पहले सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर इकट्ठा होंगे। आगरा से हेलीकॉप्टर से राज बब्बर दोपहर करीब 11.30 बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे अंबेडकर पार्क में उनके पहुंचने के बाद कार्यकर्ता में उत्साह भरने के लिए करीब 12.30 बजे जनसभा का संबोधन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी कलेक्ट्रेट में नामांकन कराएंगे। फिर रैली के रूप में जुलूस कचहरी, पीलीकोठी होकर जैन मंदिर तक जाएंगा। नामांकन में शामिल होने के बाद राजबब्बर करीब डेढ़ बजे पुलिस लाइन से दोबारा आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के आने की चर्चा पर विराम  
इमरान प्रतापगढ़ी के नामांकन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने की चर्चा थी। लेकिन सोमवार को स्पष्ट हो गया कि उनके चुनाव प्रचार में व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed