{"_id":"5ca3c5f4bdec22144424858f","slug":"lok-sabha-elections-2019-bhartiya-janta-party-candidate-jaya-prada-file-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा आज करेंगी नामांकन, रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा आज करेंगी नामांकन, रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित
Wed, 03 Apr 2019 01:58 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जया प्रदा और मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जयाप्रदा लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान में एकत्र होंगे।
यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, इसके बाद जयाप्रदा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की ज्वालानगर में बैठक हुई।
जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष भटनागर ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के नामांकन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पंकज लोधी, लक्ष्मी सैनी, अमित सागर, पवन सागर, शंकर लाल, संजय चंद्रा, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार मोहम्मद आजम खां ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। यहां से सिर्फ आजम खां और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया, जहां नामांकन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

वहीं, इससे पहले आजम खां ने रोड शो किया। किले के मैदान में जनसभा की, जिसमें विरोधियों पर जमकर हमला बोला। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सपा के नेता आजम खां मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उनके साथ कुछ समर्थक भी आए थे, लेकिन पुलिस ने कलक्ट्रेट गेट पर ही सभी को रोक लिया।
सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बिलारी विधायक फहीम खां, संभल के जिलाध्यक्ष को भी पुलिस ने अंदर नहीं आने दिया, जिसको लेकर हंगामा हो गया। सिर्फ आजम खां, चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, बसपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, अधिवक्ता संजय पाठक समेत पांच लोगों को प्रवेश दिया गया।
आजम खां ने जिलाधिकारी के न्यायालय में जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने उनका नामांकन पत्र लिया। करीब आधे घंटे बाद आजम खां नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बाहर आ गए।
आजम के आते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरूकर दी। नामांकन दाखिल करने से पहले आजम खां ने किले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां से शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए रोड शो निकाला। इस बीच लोगों ने फूल बरसाए, जिसके बाद शाहबाद गेट की ओर से होते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।