फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 battle between Azam khan and jaya prada in rampur

चाकुओं के शहर में जुबान पर धार, जयाप्रदा को रामपुर से रूबरू कराने वाले आजम की लड़ाई अब उन्हीं से

Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
Vikas Kumar राजेन्द्र सिंह, अमर उजाला, रामपुर
राजेन्द्र सिंह, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 battle between Azam khan and jaya prada in rampur
जया प्रदा-आजम खान - फोटो : Amar Ujala

नवाब फैजुल्लाह खां द्वारा बसाए गए रामपुर की गिनती तहजीब के शहरों में होती है। जरी-जरदोजी, प्लाईवुड, चीनी मिट्टी व कपड़ों के लिए पहचान रखने वाले रामपुर को नई पहचान आजम ने दी है? वे यहां से नौ बार विधायक चुने गए हैं। 1980 के बाद से कोई ऐसा इलेक्शन नहीं है, जिसमें उनकी सक्रिय भागीदारी न रही हो। 2004 में नवाब परिवार की नूर बानो की सियासी काट के लिए वे अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनाव लड़ाने रामपुर लाए थे। हालांकि, जल्द ही जयाप्रदा व उनके सियासी गुरु अमर सिंह से आजम की खटपट शुरू हो गई। 2009 आते-आते आजम सपा से बाहर थे व जया उनके विरोध के बावजूद रामपुर से सांसद चुनी गईं। तब सपा से थीं, अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में आजम से मुकाबिल हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा का चुनाव अभियान संभालने वाले अमर की रामपुर में एंट्री प्रचार के अंतिम दौर में हुई है। 

विज्ञापन


मौलाना अबुल कलाम थे पहले सांसद
रामपुर सीट से 1952 में पहली बार मौलाना अबुल कलाम आजाद सांसद चुने गए थे। वे देश के पहले शिक्षा मंत्री थे। यहां से कांग्रेस को 10 बार, भाजपा को तीन, सपा को दो व भारतीय लोकदल को एक बार सफलता मिली है। लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब नवाब परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। इस परिवार के जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां यहां से पांच बार और उनकी पत्नी नूर बानो दो बार सांसद रही हैं। 2014 में उनके बेटे नवाब काजिम अली खां कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


तीन विधानसभा सीट सपा की, दो भाजपा के पास
रामपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट हैं। इनमें रामपुर, स्वार व चमरौवा सपा के पास हैं तथा बिलासपुर व मिलक से भाजपा के विधायक हैं। रामपुर से खुद आजम खां और स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



2014 का लोकसभा परिणाम
प्रत्याशी                                 मिले मत  
नैपाल सिंह  (भाजपा)                3,58,616
नसीर अहमद खान (सपा)          3,35181
काजिम अली खां (कांग्रेस)         1,56,466
अकबर हुसैन (बसपा)               81006 

51% वोटर मुस्लिम हैं रामपुर में
रामपुर सीट का समीकरण भाजपा के बहुत मुफीद नहीं है, फिर भी 2014 में भाजपा के डॉ. नैपाल सिंह ने सपा के नसीर अहमद खां को 23 हजार मतों से हराया था। 1991 और 1998 में भी भाजपा इस सीट को जीत चुकी है। रामपुर में करीब 51 फीसदी वोटर मुस्लिम हैं। भाजपा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा को परंपरागत वोटों के साथ ही मुस्लिम व दलितों में सेंधमारी की उम्मीद है। गठबंधन को मुस्लिमों के साथ 9 फीसदी जाटव व 3 फीसदी यादव वोटरों का भरोसा है। कांग्रेस ने बिलासपुर से दो बार विधायक रहे अजय कपूर को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें कांग्रेस के परंपरागत मतों के साथ ही आजम विरोधी मुस्लिम वोटों का भरोसा है। 

1996 से अब तक के सांसद
1996    बेगम नूरबानो                कांग्रेस
1998    मुख्तार अब्बास नकवी    भाजपा
1999    बेगम नूरबानो                कांग्रेस
2004    जयाप्रदा                        सपा
2009    जयाप्रदा                        सपा
2014    डॉ. नैपाल सिंह              भाजपा

संसदीय सीट के लोगों की मिली-जुली है राय 
सिविल लाइन्स रामपुर निवासी वीर खालसा सेवा दल सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह कहते हैं कि आजम खां और जयाप्रदा के बीच सीधा चुनाव है। कांग्रेस के संजय कपूर तीसरा कोण बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि आजम खां की टिप्पणियों से जयाप्रदा को महिलाओं की सहानुभूति का लाभ मिल सकता है। बिलासपुर क्षेत्र के कैमरी निवासी ट्रांसपोर्टर राजा व जमील अहमद को आजम खां की जीत में संदेह नही दिखता है। बिलासपुर के साहूकारा मुहल्ले में दुकान चलाने वाले शैलेन्द्र शर्मा को लगता है कि संजय कपूर को स्थानीय होने का लाभ मिलेगा। मिलक के शाहनवाज और पवन कुमार की राय क्रमश: आजम खां व जयाप्रदा के पक्ष में है।


टक्कर होगी लेकिन जीतेंगे आजम 
पहाड़ी गेट पर रात में चाय पर चुनावी चर्चा में मशगूल जौहर यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने वाले कासिम इकबाल कहते हैं कि जयाप्रदा से टक्कर है लेकिन जीतेंगे आजम खां। रजा डिग्री कॉलेज से पीजी कर रहे मुर्तजा कहते हैं कि आजम खां का कुछ लोगों में विरोध भी है लेकिन वह रामपुर की पहचान हैं। नौ बार के विधायक हैं, उन्होंने विकास कराया है। शाहाबाद गेट के आदिल भी उनसे इत्तेफाक जताते हैं। प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले शिवशंभू सिंह भाजपा की पैरोकारी करते हैं। बिलाफिर गेट निवासी जुनेद को लगता है कि जयाप्रदा के आने से मुकाबला रोचक हो गया है। उन्हें आजम का पलड़ा भारी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed