{"_id":"5ca61347bdec2214204751b9","slug":"lok-sabha-elections-2019-akhilesh-yadav-will-address-rally-in-sambhal-on-11th-and-15th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: 11 और 15 को संभल में चुनावी जनसभा करेंगे अखिलेश यादव, 13 को मुरादाबाद में गरजेंगी मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: 11 और 15 को संभल में चुनावी जनसभा करेंगे अखिलेश यादव, 13 को मुरादाबाद में गरजेंगी मायावती
Thu, 04 Apr 2019 07:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ट्विटर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 अप्रैल को संभल लोकसभा क्षेत्र के कैला देवी में और 15 अप्रैल को बदायूं लोकसभा सीट के बबराला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गठबंधन के सभी शीर्ष नेता भी संयुक्त रूप से चुनावी जनसभाएं करेंगे। बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह 13 अप्रैल को बदायूं और 20 अप्रैल को मुरादाबाद में संयुक्त चुनावी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
बदायूं लोकसभा सीट से सपा मुखिया के भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं, लेकिन वहां भाजपा और कांग्रेस से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसके तहत अखिलेश यादव व अन्य सहयोगी गठबंधन नेताओं को भी चुनावी रैली के लिए बुलाया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि लोक सभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की जनसभाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 11 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभल लोकसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य क्षेत्र कैला देवी में सुबह 11 बजे से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वह अमरोहा जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में संभल जिले के बबराला कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बिलारी व चंदौसी में भी अखिलेश यादव का कार्यक्रम मांगा गया लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है, उम्मीद है कि एक दो दिन में निर्णय हो जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बसपा अध्यक्ष कुमारी मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह 13 अप्रैल को बदायूं और 20 अप्रैल को मुरादाबाद में संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन