{"_id":"5cb8e545bdec2214367b8f98","slug":"lok-sabha-elections-2019-70-052-percent-polling-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में 70.052 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, बूथ पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में 70.052 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, बूथ पर उमड़ी भीड़
Fri, 19 Apr 2019 02:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में अमरोहा लोकसभा के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खुशगंवार मौसम में बूथों पर पहुंचे मतदाताओं ने वोटों की बारिश कर दी। लोकसभा क्षेत्र में 70.052 प्रतिशत मतदान हुआ। ये मतदान प्रतिशत 2014 का 70.79 रिकार्ड नहीं तोड़ पाया, लेकिन सत्तर के पार जरूर पहुंच गया।
विज्ञापन
अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के 16,43,224 मतदाताओं के सामने चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी थे। गुरुवार को मतदाताओं का दिन था। सुबह सात बजे शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मौसम में आए बदलाव से मौसम खुशगवार हो गया। लिहाजा ठंडे मौसम में बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लाइन लग गई। वोटरों में अपनी पसंद का सांसद चुनने का उत्साह दिखा। हालांकि नौ बजे तक सिर्फ दस फीसदी मतदान हो सका। लेकिन इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 54 पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं मतदान समाप्त होने पर मत प्रतिशत 70.052 पहुंच गया। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के मुताबिक अभी मतों का मिलान किया जा रहा है। मत प्रतिशत कम और अधिक हो सकता है।
विज्ञापन