Lok Sabha Election 2024 Date: मुरादाबाद और रामपुर में पहले, अमरोहा दूसरे और संभल में तीसरे चरण होगा मतदान
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। मुरादाबाद और रामपुर में पहले चरण में मतदान होगा। इसके अलावा अमरोहा दूसरे और संभल में तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इस बार सात चरणों में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे। मंडल के दो जिलों मुरादाबाद और रामपुर में चुनाव पहले चरण में होगा। अमरोहा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। संभल में तीसरा चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव
सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पीलीभीत
दूसरा चरण
अमरोहा
मेरठ
बागपत
गाजियाबाद
गौतमबुद्ध नगर
बुलंदशहर
अलीगढ़
मथुरा
तीसरा चरण
संभल
हाथरस
आगरा
फतेहपुर सीकरी
फिरोजाबाद
मैनपुरी
एटा
बदायूं
आंवला
बरेली