फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   locoshed

आज लोकोशेड पुल पर चार घंटे यातायात बंद रहेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
locoshed
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के बराबर में निर्माणाधीन नए पुल पर बुधवार को गार्डर रखे जाएंगे। दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक पुल पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

फव्वारा चौक से लेकर सांई अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण हो चुका है। लोकोशेड पुल के बराबर में नए पुल के ऊपर गार्डर रखे जाने हैं। विगत रविवार को गार्डर रखे जाने थे, लेकिन क्रेन खराब हो गई थी। क्रेन ठीक कराने के बाद मंगलवार को गार्डरों को ट्रालों पर लादा गया। बुधवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक गार्डर रखे जाएंगे। इसके चलते लोकोशेड पुल पर वाहनों का यातायात चार बजे तब बंद रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से आने वाले वाहन लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से टीपी नगर, हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की ओर भेजे जाएंगे। जबकि शहर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन फव्वारा चौक पर रोक दिए जाएंगे। इन वाहनों को रेलवे स्टेशन से हनुमान मूर्ति तिराहा से पंडित नगला बाईपास से टीपी नगर और लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से दिल्ली रोड पर भेजा लाएगा। जबकि बाइक और चौपहिया वाहन कांशीराम नगर से पीएसी तिराहे से कांठ रोड पर भेजे जा सकेंगे। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र ने बताया कि बारह बजे गार्डर पिलर पर रखने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद- दिल्ली और मुरादाबाद - सहारनपुर रेल मार्ग पर भी ब्लाक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान चालीसा और आरती
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल निर्माण संघर्ष समिति पदाधिकारियों द्वारा गार्डर रखने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा और आरती की गई। शाम साढ़े पांच बजे सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के कई पदाधिकारी एकत्र हुए। हनुमान जी की मूर्ति लगाकर उसकी आरती की। आरती उपरांत प्रसाद अर्पित किया गया। समिति के संयोजक अनुपेंद्र सिंह, उदय भान सिंह, धीरज गुप्ता, संजीव शर्मा, टोनी सहगल, देवेंद्र चौधरी, रमेश आर्य, दीक्षांत चौधरी, सम्राट पाठक, विजय सारस्वत और अजय चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed