{"_id":"5d6594f48ebc3e0148601be7","slug":"lockout-city-news-mbd3200024131","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में तालाबंदी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में तालाबंदी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन
मुरादाबाद के नगर निगम कैम्प कार्यालय में नगर आयुक्त वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शन करते सफाई क?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन टाउन हॉल कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला लगवाकर कामकाज ठप करा दिया। नगर आयुक्त संजय चौहान से वार्ता विफल होने के बाद सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान किया है।
मंगलवार को टाउन हॉल में तालाबंदी करने के बाद सफाई कर्मचारी पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। जलकल विभाग में महाप्रबंधक प्रमोद गुप्ता समेत कर्मचारियों को भी कार्यालय से बाहर निकलवाकर तालाबंदी कराई गई। सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त संजय चौहान से वार्ता की। नगर आयुक्त ने 13 मृतक आश्रितों की फाइल पूरी करने समेत मेरठ से वेतनमान के बाईलॉज मंगवाने की बात कही। लेकिन सफाई कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने तालियां बजाकर नारेबाजी शुरू कर दी और कार्यालय से बाहर निकल आए। मेयर के कैंप कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठ गए। मेयर विनोद अग्रवाल ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन कर्मचारी नहीं गए। इसके कुछ देर बाद ही हड़ताल का ऐलान किया गया। सिविल लाइन सीओ राजेश कुमार, सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह दलबल के साथ पीलीकोठी कार्यालय पहुंच गए। पूरे समय पुलिस की मौजूदगी बनी रही।
सभी कार्यालयों पर पुलिस रहेगी तैनात
प्रमुख सचिव से फोन पर वार्ता होने के बाद नगर आयुक्त नगर निगम के सभी कार्यालयों पर पुलिस तैनात की जाएगी। वीडियोग्राफी कराएगा। कानून को हाथ में लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि निगम के गुलाबबाड़ी वाले गोदाम पर तालाबंदी होने की आशंका है, ताकि गाड़ियां न निकाली जा सके।
विज्ञापन
हेडिंग : नगर आयुक्त बोले - फोटो लगाने के आदेश जारी नहीं हुए
क्रासर : बाहरी तत्वों के बहकावे में सफाई कर्मचारी न आए
आखिर कौन कर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। वार्डों में सफाई कर्मचारियों की फोटो और मोबाइल नंबर सार्वजनिक चस्पा करने के जिस मुद्दे को हवा देकर सफाई कर्मचारियों की एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। मंगलवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों के फोटो चस्पा कराने के आदेश नगर निगम की तरफ से जारी ही नहीं हुए हैं। छानबीन में सामने आया कि एक पखवाड़े पहले से बाहरी तत्वों द्वारा सफाई कर्मचारियों के बीच ऐसे चर्चा फैलाई गई है। शासन ने सभी नगर निगमों से सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा तलब किया था। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के फोटो, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मंगवाए गए थे। यह जानकारी शासन को ही भेजी जानी है। नगर निगम ने विज्ञप्ति जारी करके कहा कि सफाई कर्मचारी बहकावे में न आए। उनको सभी बुनियादी सुविधाएं निगम दे रहा है। वेतनमान बढ़ोत्तरी पर भी विचार किया जा रहा है।