फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Locals do not want to react on Al Qaeda leader Asim

संभल: अलकायदा सरगना आसिम के बारे में मुंह खोलने से बच रहे स्थानीय लोग 

Wed, 09 Oct 2019 02:11 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 09 Oct 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Locals do not want to react on Al Qaeda leader Asim
आतंकी आसिम उमर - फोटो : ANI

अलकायदा सरगना बताए जाने वाले मौलाना आसिम उमर के मारे जाने की जानकारी के बाद भी संभल का वह मोहल्ला शांत है जहां उसका घर बताया गया है। संभल में आसिम के मोहल्ले और आसपास मीडिया के लोगों ने देर रात डेरा डाला। लेकिन स्थानीय लोग खूंखार आतंकी से किसी किस्म के जुड़ाव को अपनी तौहीन समझते हैं। कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं। बस इतना बताते हैं कि लगभग 20 साल पहले वह यहां से चला गया था। कहां गया, किससे उसका जुड़ाव था, कोई यह नहीं बताता।

विज्ञापन


संभल जिले का नाम आतंकवादी संगठन से जुड़ता रहा है। अतीत की वह हलचल लोगों को बेचैनी में डाल देती है। क्योंकि पहले अलकायदा के इंडिया चीफ के तौर पर संभल के मोहम्मद आसिफ की गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन की भारतीय उप महाद्वीप शाखा के प्रमुख के तौर पर मौलाना आसिम उमर का नाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


मौलाना आसिम उमर का ताल्लुक संभल के एक मोहल्ले से बताया जाता है। हालांकि जिस मोहल्ले से ताल्लुक बताया जाता रहा है वहां कोई हलचल नहीं है। विदेशी समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के बाद मीडिया कर्मियों ने उस मोहल्ले का दौरा किया जहां मौलाना आसिम उमर का घर बताया जाता रहा है। मीडिया कर्मियों ने वहां पहुंचकर कुछ  लोगों से जानने की कोशिश।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस मोहल्ले के लोग कुछ भी नहीं बता सके। अब से दो दशक पहले संभल के कुछ युवा और किशोर संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए थे।  कुछ वर्षों बाद एक नाम मौलाना आसिम उमर का प्रकाश में आया। जिसका ताल्लुक संभल से बताया गया था। उसको वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। जिसके अब अमेरिका फौज के द्वारा मारे जाने की पुष्टि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed