फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   LLB exam started late by half an hour amid chaos

Moradabad News: अव्यवस्थाओं के बीच पौन घंटा देरी से शुरू हुई एलएलबी की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
LLB exam started late by half an hour amid chaos
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केजीके कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी प्रथम और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा पौन घंटा देरी से शुरु हुई। विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षकों को सीटिंग प्लान की जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से वह परीक्षार्थियों को बैठा नहीं पा रहे थे। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए पूरा समय दिया गया।
एलएलबी पहले और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर ढ़ाई बजे से होनी थी। विद्यार्थियों का कहना है कि कुछ कमरों के अंदर परीक्षा समय से शुरू हुई थी, लेकिन जब वह ऑडिटोरियम में परीक्षा देने पहुंचे तो वहां पर उन्हें बैठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। शिक्षकों से जब उन्होंने बैठने के लिए पूछा तो शिक्षकों ने सीटिंग प्लान की जानकारी न होने की बात कही। विद्यार्थियों ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर का पहला पेपर था। वहां शिक्षकों से बार-बार पूछने पर वह कहते रहे कि स्टॉफ आ रहा है। बेंच खराब थीं। उस पर बैठने में भी परेशानी हो रही थी। हालांकि हमें अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इससे मानसिक तनाव बहुत ज्यादा हुआ। खराब मौसम में अभिभावक बाहर इंतजार करते रहे। ऑडिटोरियम में पेयजल तक की व्यवस्था नहीं थी। पूरे मैदान में बारिश का पानी भरा था। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- पहले दिन 1150 विद्यार्थियों की 20 कमरों में परीक्षा थी। केजीके कॉलेज के अलावा यूनिक लॉ कॉलेज, मुरादाबाद कॉलेज और एशियन लॉ कॉलेज बिलारी के विद्यार्थियों का केंद्र है। सिर्फ ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों को बैठाने में परेशानी हुई। हालांकि आखिरी छात्र को बैठाने के बाद ही परीक्षा का समय शुरू किया गया था। पूरे तीन घंटे की परीक्षा हुई है। -डॉ. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed